-भाजपा ने इसेे मुद्दा बनाकर किया कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन
-महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मथुरा: रांची में कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के घर मिले दो सौ करोड़ रुपये से नकद और तीन सूटकेस भरकर सोने चांदी के गहने ने कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया। इसको मुद्दा बनाकर शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ के जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय की अगुवाई में होलीगेट पर पुतला दहन किया गया, जबकि महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने कहा, कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार की काली कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने सिटी मजिस्ट्रेट उमेश निगम को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार की काली कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं। कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों का केवल एक ही उद्देश्य है कि अनैतिक रूप से धन अर्जित करना और भ्रष्टाचार करना। उन्होंने कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट घसोट और दलाली की गारंटी है दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार का समूल नष्ट करने के लिए कृत संकल्पित हैं। जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई जनता को लौटाना होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस के सांसद के पास दो सौ करोड़ की नकदी पकड़ी गयी है तो बाकी कांग्रेस के सांसदों के पास कितनी धनराशि होगी। गांधी परिवार जिसका सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी परिवार है। जनता से लूटे हुए पैसों का हिसाब किया जायेगा। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है।
महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। धरना प्रदर्शन के दौरान गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, निरंजन सिंह, महानगर महामंत्री राजवीर सिंह, राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, चंद्रपाल कुंतल, नीरू सक्सेना, मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया, लोकेश तायल, ज्ञानेंद्र राणा, संजय शर्मा, पंकज शर्मा, प्रिंस गौड़, राहुल रजावत, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, पार्षद राकेश भाटिया, धर्मेश तिवारी, आरती चतुर्वेदी, शशि शुक्ला, लवांशु वर्मा, विक्रम मुदगल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
————————
सांसद धीरज साहू के कारनामों के खिलाफ किया पुतला दहन
मथुरा। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिसर में 200 करोड़ रुपए नगदी प्राप्त हुए विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा होली गेट चौराहे पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू परिसर में 200 करोड़ रुपए से अधिक सांसद के परिसर में नगदी प्राप्त हुई है।इतनी बड़ी नकदी बरामद होना चिंतनीय और गंभीर विषय है और वो भी तब जब जब वो भारतीय संसंद के सदस्य हों । वहीं मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा धीरज साहू ये आर्थिक अपराध की वो श्रेणी है जिससे राष्ट्र के विकास में अपूर्णीय क्षति होती है, और एक चयनित या मनोनीत जनप्रतिनिधि यदि इस प्रकार का आर्थिक अपराध करता है तो वह राष्ट्र की जनता के साथ राष्ट्र के संप्रभुता का भी अपराधी है और यह अपराध अक्षम्य है और इस के लिए वह राजनैतिक दल भी दोषी है जिन्होंने ऐसे देश द्रोही अपराधियों को अपने दल से चयनित कर संसद का सदस्य मनोनीत किया है, ऐसे में उस राजनीतिक दल को भी इस अपराध में शामिल माना जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे मदन मोहन श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा विजय शर्मा श्याम शर्मा सत्यपाल चौधरी आकाश चौधरी महिपाल सिंह ज्ञानेंद्र सिंह देवेश पाठक पीयूष धनगर निहाल सिंह आर्य तरुण सैनी पंकज चतुर्वेदी संस्कार ठाकुर संदीप माथुर आदि मौजूद








