
मथुराः अपने प्रयासों से हालात बदलने वाले एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने अपनी लगन के बूते ब्रज मंे एक अमूल्य संपदा का सृजन किया और वह थी ब्रज का मान और उसका सम्मान। तबीयत से एक पत्थर उछालो तो आसमां में भी सुराख हो सकता है। इन सब बाते को किताबों में पढ़ने, समझने और हकीकत में उतारने में बड़ा अंतर है। खासकर, वह भी जब अपने हिस्से का आसमान दूसरे के मुकाबले कुछ ज्यादा ही ऊंचा हो तो। एसपी सिटी के हिस्से का आसमां था, जिले के नगर क्षेत्र का हिस्सा। जिसको उन्होंने कभी झुकने न दिया। शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने की राह में पहाड़ जैसी चुनौतियों को अपने हौसले और जज्बे से निबटने की क्षमता का अ˜ुत प्रदर्शन करते हुए एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने ब्रजवासियों के बीच में प्यार बांटा और प्यार पाया भी। तीन साल का उनका कार्यकाल ब्रज वसुंधरा को सदैव याद रखेगी।
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से 11 जनवरी 2021 को यहां आए जिले के नगर क्षेत्र (सिटी सर्किल) में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ ही अपराध पर नियंत्रण करते हुए अपराधियों के नकेल कसने की कई कहानियां एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नाम भी लिखी गई। गुरूकृपा कालोनी कांड को अंजाम देने वाले शातिर को ढेर कर ब्रजवासियों के बीच में पुलिस का मान बढ़ाया तो ब्रजवासियों ने भी एपी सिंह को सिर को पगड़ी से सजाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कान्हा की जन्मभूमि पर दर्शन कराने का कार्यकाल खाकी के इतिहास में इसलिए दर्ज हो गया, क्योंकि नरेंद्र मोदी ही पहले देश के पहले प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंच कर कान्हा के दर्शन किए है। वृंदावन और पंडति दीनदयाल धाम में वीवीआईपी के सफल दौरों की लंबी फेहरिस्त भी एसपी सिटी एमपी सिंह के कार्यकाल में दर्ज हुई है। करीब तीन वर्ष तक ब्रज में रहे एसपी सिटी कहते हैं कि ब्रज में उनको मान मिला और सम्मान मिला। उसको भुलाया नहीं जा सकता है। ब्रजवासियों के सहयोग और श्रीराधाकृष्ण के आशीर्वाद से ब्रज की सेवा करने में कहीं पर भी कोई असहजता का अभास न हो सका।








