रालोद ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सजाई फील्डिंग


-जिले में गुर्जर समाज को सौंपी युवा रालोद की कमान
-जिला कार्यकारिणी में सभी वर्गों को दिया गया सम्मान
मथुरा: राष्ट्रीय लोकदल ने लोकसभा चुनाव-2024 की रणभूमि में मुकाबले को गहन मंथन के बाद अपनी फील्डिंग सजाई है। रविवार को जिले की कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही साथ गुर्जर समाज को साधने के लिए जिले में युवा रालोद की कमान अमित गुर्जर को सौंप दी। जिला कार्यकारिणी में भी सभी वर्गाें को सम्मान दिया गया है। इसके साथ ही एक बूथ बीस यूथ का मंत्र भी कार्यकर्ताओं को दिया गया है।
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने होटल हीरा कुंज में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। सतीश चंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभयपाल सिंह, भिक्की प्रधान, जेपी शर्मा, युसूफ खान, सुधीर प्रधान, सोमवीर सिंह धनगर, नारायण विपल्वी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव का दायित्व वीरी सिंह जादौन, दौजी पंच, सतेंद्र प्रधान, धनेंद्र अग्रवाल, विजय प्रधान, गितेश मुरलिया, परमानंद मलहार, कौशल सिकरवार, शाकिर कुरैशी, सोनू प्रधान, आजाद गुर्जर को सौंपा गया है। अमित बाल्मीकि, तेजवीर सिंह, बच्चू सिंह जाटव, राजकुमार उर्फ राजू, सुभाष चौधरी, लालू पंडित, हरेंद्र, घनश्याम, वीरी सिंह जाटव, शिशुपाल प्रधान, मुकेश प्रधान, पप्पल सैनी, अशोक चौधरी, रवि, चंद्रपाल, नीरज सोलंकी, नरेंद्र निषाद, बनै सिंह कुंतल, बिहारी, संतोष राना, सोनू को सचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने बताया, जिले की कार्यकारिणी में 31 सदस्य बनाए गए हैं। इसके साथ ही 268 विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए है। कार्यक्रम का संचालन जिला पूर्व पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया।

-इनको सौंपा विधानसभा क्षेत्र का कार्य: विधानसभा क्षेत्र मथुरा का अध्यक्ष निर्दाेश सोनी, मांट का जयवीर सिंह, गोवर्धन का भोला कुंतल, छाता का जयवीर सिंह एडवोकेट और बलदेव का सीमा भूकेश को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

– युवा रालोद के जिलाध्यक्ष की कमान अमित गुर्जर के हाथ
मयूर प्रभात, मथुरा: युवा रालोद के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष उमेश चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की संस्तुति पर अमित गुर्जर को युवा रालोद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनको नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष रालपाल सिंह भरंगर, वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़े प्रीतम प्रधान, सुरेश भगत, डॉक्टर अशोक अग्रवाल, राजेश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में अमित गुर्जर को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। पार्टी पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव-2024 से पहले से एक बूथ पर बीस यूथ खड़े करने का मंत्र भी दिया।

-संगठन को मिलेगी मजबूती, चुनाव में कड़ा मुकाबला
मयूर प्रभात, मथुराः जिला कार्यकारिणी के घोषणा और युवा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद रालोद नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में कड़ा मुकाबला होगा। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा, कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गाें को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा, अमित गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। वह युवा हैं और संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का कार्य भी करेंगे। वरिष्ठ नेता प्रीतम प्रधान ने अमित गुर्जर को युवा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संगठन मजबूत होगा। रालोद हमेशा से गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, दबे कुचले समेत सभी वर्गाें के हक की लड़ाई लड़ता रहा है। इसको अब और तेज किया जाएगा।