-मेनका गांधी के बयान से इस्कॉन के अनुयायियों को पहुंचा गहरा आघात
-जनसंपर्क अधिकारी ने बताया इंस्कॉन को गो भक्त, मेनका बांधी मे बयान को बेतुका
मथुरा: भारतीय जनता की पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) पर बेहद संगीन आरोप लगाया है। सांसद कहा, इस्कॉन देश की सबसे बड़ी धोखेबाज संस्था है और वह कसाइयों के हाथ गायों को बेच रही है। उनके इस बयान से इस्कॉन के देश-विदेश के भक्तों को गहरा आघात पहुंचा है। स्थानीय इस्कॉन के जनसंपर्क अधिकारी लोचन दास ने सांसद के बयान को बेतुका बताते हुए कहा, इस्कॉन गो भक्त है और वह गाय को मां का दर्जा देकर उसकी पूजा करता है।
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें भारतीय जनता की पार्टी की सांसद मेनका गांधी इस्कॉन को देश के सबसे बड़े धोखेबाजों की संस्था बता रही है। उनका कहना है, यह संस्था देश में गोशाला खोलती है। सरकार इनको कई सहूलियतें उपलब्ध करती हैै। यहां तक जमीन का एक टुकड़ा गोशाला को दिया जाता है। आंध्र प्रदेश की अनंतपुर स्थित गोशाला के दौरे का जिक्र करते सांसद ने कहा, इस्कॉन देश के सबसे बड़े धोखेबाजों की संस्था है, जो कसाइयों को गाय बेच रही है। उन्होंने कहा है, अनंतपुर गोशाला में पल रही गायों की दशा ठीक नहीं है। गोशाला में कोई बछड़ा नहीं है। मतलब साफ है, इनको बेच दिया गया है। सारी गायों को कसाइयोें को बेचा जा रहा है। उनका कहना था, इस तरह का काम संस्था से ज्यादा और कोई नही ंकर सकता। ये वही लोग है, जो दिन भर सड़कों पर हरे कृष्णा, हरे राम करते हुए घूमत हैं और कहते है, उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। मेनका गांधी के बयान को लेकर स्थानीय इस्कॉन मंदिर के जन संपर्क अधिकारी लोचनदास ने कहा, इस्कॉन गायों का सबसे बड़ा भक्त है। वह गाय को माता मनता है और उसकी पूजा करता है।









