आयुष्मान गरीबों के लिए वरदान, भाजपा

भाजपा

Aaditya mangal news. Com

भाजपा महानगर का आयुष्मान प्रशिक्षण शिविर आयोजितप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाई जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को नेशनल चैंबर भवन में आयुष्मान कार्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी एवं मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भवः योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत भारत सरकार की ओर से गरीब परिवारों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है।

महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से गरीब लोगों का गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पा रहा है। इस कार्ड को बनाने के लिए प्रदेश सरकार, संगठन और पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि जो लोग छूट गए हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाएं, जिससे उन्हें लाभ मिल सके।

महानगर के आयुष्मान अभियान संयोजक सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण देने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। अब भाजपा कार्यकर्ता स्वयं ही जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कार्यशाला में मुख्य रूप से महामंत्री राजू यादव, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भरत राजपूत, जिला मंत्री कुंजबिहारी चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक, भाजयुमो महामंत्री राहुल रजावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, वंदना अरोड़ा, रश्मि शर्मा, अनुपमा चतुर्वेदी, पार्षद राकेश भाटिया, लवांशु वर्मा, गौरवीश सिकरवार, मंडल अध्यक्ष विष्णु सैनी, अनीश वर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।