आदित्य मंगल न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर मथुरा में जिला कार्यालय भाजपा पर एक समीक्षा बैठक आहूत की गई बैठक में संबोधित करते हुए मथुरा पधारे जिला महानगर प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सेक्टर संयोजक तक हर पार्टी का कार्यकर्ता का एक ही उद्देश्य कि भारतीय जनता पार्टी को घर-घर पहुंचाना। संपर्क अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आपका पूर्व के चुनावों में संतोषजनक प्रदर्शन रहा है इसमें हमें और श्रेष्ठ करना बाकी है पार्टी के स्थापना दिवस से ही तीन कानून समान आचार संहिता राम मंदिर निर्माण धारा 370 को खत्म करना थे जिसमें दो कानून बनाने में हम सफल हुए हैं अब भारतीय जनता पार्टी समान आचार संहिता कानून संसद में शीघ्र पास करने बाली है सनातन संस्कृति रक्षा करना हम प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का उद्देश्य होना चाहिए उन्होंने कहा पहले देश में ताजमहल और लाल किला क़ुतुब मीनार लोग देखने आते थे अब विदेशी लोगों की भी धारणा बदल गई है अब बाबा गोरखनाथ काशी,राम मंदिर, कृष्ण जन्मस्थान, जैसी जगह देखने आ रहे हैं। गोवर्धन विधायक मेघश्याम ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता रिटायर्ड अधिकारियों,कर्मचारियों के पास जाएं और उनके जीवन के अनुभव से फायदा उठाएं उनको पार्टी से जोड़ें सुबह शाम आपको ऐसे लोगों को साथ में लेकर जनसंपर्क करना है पार्टी का कार्यक्रम 18 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम को पूरी क्षमता के साथ अभियान को पूरी ताकत के साथ सफल बनाना है। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हर घर को भाजपा से जोड़ना।
मंच पर मौजूद एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह जिला महामंत्री, राजवीर चौधरी, महानगर प्रदीप गोस्वामी, सुनील चतुर्वेदी, अवधेश उपाध्याय, डी एन गौतम आदि मौजूद रहे कुशल संचालन महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने किया बैठक में मौजूद महानगर जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी सुरेंद्र प्रधान मुरारी सैनी तरुण सैनी बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक पार्षद,पूर्व पार्षद,मंडल अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।








