विक्रांत चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज
जिला सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुल्तान सिंह और उपाध्यक्ष पद पर कर्मवीर सिंह चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

डेम्पियर नगर स्थित जिला सहकारी संघ के कार्यालय पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सुल्तान सिंह का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, इस दौरान टीवी निर्वाचित अध्यक्ष ने इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया, और कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ का जो सहकारिता क्षेत्र में विजन है,उसी को वे पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसानो को खाद बीज समुचित मात्रा में सरल तरीके से उपलब्ध हो यही पहला प्रयास होगा। लोगो को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर सही और समय पर राशन मिले इस पर भी ध्यान रहेगा।बल्देव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्य से जनता प्रसन्न है,और यही कारण है कि सहकारिता हो या पंचायत सभी जगह भाजपा को लोग पसंद कर रहे है, जिलापंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने डी सी एफ अध्यक्ष पद पर सुल्तान सिंह की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनके रहते किसानो को खाद बीज की समस्या किसानो को नही होगी। माहापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहकारी संघ को लेकर जो विजन है, उसको पूरा कराया जाएगा। विधयाक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, गजेंद्र चौधरी, केके पचौरी, ज्ञानेंद्र शर्मा, रविकांत गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। फरह नगर पंचायत अध्यक्ष सालिग्राम बठिया ने कहा कि हमें खुशी है कि सुल्तान सिंह डी सी एफ अध्यक्ष बने है इनके रहते निश्चित ही सहकारिता क्षेत्र नई ऊंचाई हासिल करेगा, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि सुल्तान सिंह एक जमीन से जुड़े राजनीतिज्ञ है,इनकी जीत भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस दोरन स्वागत करने वालो में प्रभात चौधरी, नीरज चौहान,पंकज प्रकाश, आदि लोग उपस्थित रहे।








