कई राज्यों में आतंक का पर्याय बना फाती मुठभेड़ में घायल

मुठभेड़ स्थल पर थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा के साथ पुलिस टीम

मनोज चौधरी, आदित्य मंगल

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर आतंक का पर्याय बन चुका फाती गैंग का शनिवार को कोसीकलां में हाईवे किनारे पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप से आमना सामना हो गया। पुलिस और गिरोह के बीच में हुई फायरिंग में फाती घायल हो गया। उसके दो साथियों को दबोच लिया गया।

थाना कोसीकलां प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया कि अन्तराज्यीय छैमार गैंग लूटपाट की वारादात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में डेरा डाले हुए था। गिरोह में 50 हजार रुपये के इनामी फाती उर्फ कदीम उर्फ अशद खान उर्फ पहलवान उर्फ बबलू उर्फ मोनिस पुत्र यासीन उर्फ मोहसीन निवासी बिनौरा थाना तिर्वा जिला कन्नौज के भी साथ होने की पुख्ता जानकारी पुलिस के पास थी। फ़ाती वर्तमान में हापुड़ जिले के थाना गढ़ क्षेत्र के गांव दौतई में रहता है। एसओजी प्रभारी राकेश यादव और उनकी टीम के साथ थाना कोसीकलां पुलिस ने गैंग की घेराबंदी की।

कोसीकलां  में पुराने जीटी रोड  स्थित ईदगाह के पास स्थित मैदान पुलिस और गिरोह का आमना सामना हो गया। गिरोह ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को ललकारते हुए सरेंडर करने के लिए कहा, पर गिरोह के सदस्य फायरिंग करते रहे। अंत मे पुलिस ने भी गोलियां चलाई। एक गोली लगने से फ़ाती घायल हो गया। साथी को घायल होते देख उसके दो साथियों ने सरेंडर कर दिया। मुशर्रत खान पुत्र जमात अली निवासी सकरपुर थाना रजबपुर, जिला अमरोहा  हाल निवासी सांगा नहर जयपुर राजस्थान और कलीम पुत्र शेरखान निवासी सतरपुर थाना रजकपुर, जिला अमरोहा  निवासी सांगा नहर जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। फ़ाती पर 50 हजार रुपये का इनाम था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे करते थे वारदात; 

गैंग देश के किसी भी राज्य के जिले में जाकर सपरिवार डेरा डालकर रहते है। उसके बाद भीख मांगने के बहाने रैकी कर ऐसे मकानों को चिन्हित करते हैं जो गांव व शहर के बाहर स्थित हों। उसके बाद रात को चोरी,लूट, डकैती, दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराध करके अपना डेरा उठाकर आगे बढ़ जाते थे। गैंग उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड , दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में आपराधिक वारदात कर चुका है। बदमाशों से तमंचा, कारतूस, खोखा, रॉड, चाकू आदि की बरामदगी हुई है।

आपराधिक इतिहास:

फाती उर्फ कदीम उर्फ अशद खान उर्फ पहलवान उर्फ बबलू उर्फ मोनिस के खिलाफ मथुरा के थाना कोसीकलां समेत  थाना सदर अलवर राजस्थान, कोतवाली देहात सुल्तानपुर,  थाना दिबियापुर औरैया,  कोतवाली फतेहपुर,  थाना शाहगंज जौनपुर, थाना चकेरी कानपुर,   थाना हनुमानगढ टाउन जिला हनुमानगढ राजस्थान, थाना मडियाव जिला लखनऊ,  हरिपर्वत आगरा समेत 17 मुकदमा दर्ज हैं। मुशर्रत खान और  कलीम के अपराध की पुलिस  जानकारी कर रही है।

पुलिस टीम: थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी एसआई  विकास कुमार, एसआई अरुण कुमार,  मोहन शर्मा, हेड कांस्टेबल मधुवेन्द्र सिंह,  संजीव कुमार, अजेन्द्र,  सुधीर,  विजेन्द्र अभिनय, दीपक पचौरी, गोपाल,  सोहित कुमार, कांस्टेबल  दीपक राव, सोनू, पीताम्बर सिंह और चरन सिंह ।

-थाना कोसीकलां पुलिस, एओजी और सर्विलांस की टीम ने मुठभेड़ में एक 50 हजार रुपये के इनामीबदमाश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गिरोह का सरगना गोली लगने से घायल हुआ है।-शैलेश कुमार पांडेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा