अर्चना टकसालिया उप संपादक मथुरा
गोविंदनगर पुलिस व स्वाट टीम की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
गोविंदनगर थाना क्षेत्र में व्यवसायी की हत्या कर सोना-चांदी व नकदी लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना गोविंदनगर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या व लूट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पैना सूजा, 45 किलो 946 ग्राम चांदी, 19.59 ग्राम सोना, 18 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लाला उर्फ रितेश पुत्र बाबूलाल अग्रवाल, निवासी गुरुकृपा संगम, थाना गोविंदनगर, उम्र करीब 34 वर्ष है। उसे राधापुरम बॉर्डर स्थित हनुमान मंदिर के पास वृंदावन-मथुरा रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पांच जनवरी 2026 को मृतक स्वर्गीय सतीश चंद्र गर्ग के पुत्र ने थाना गोविंदनगर में तहरीर दी थी कि उनके पिता की हत्या कर घर से आभूषण, चांदी, नकदी और मोबाइल लूट लिया गया है। इस पर थाना गोविंदनगर में मुकदमा संख्या 05/2026 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छह टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर मृतक के सगे भांजे लाला उर्फ रितेश की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन बैटिंग साइट पर जुए का आदी था और करीब 35 लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने फूफा सतीश चंद्र गर्ग की हत्या की योजना बनाई। एक दिन पहले उसने पैना सूजा खरीदा और 03 जनवरी 2026 को स्कूटी से फूफा के घर पहुंचा। बातचीत के दौरान नींद आने पर आरोपी ने कनपटी में सूजा घोंपकर हत्या कर दी और सोना-चांदी, नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गया।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह एडवकोट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि “घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार और लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।”








