प्रधानों ने पंचायत की बदली तस्वीर, मुख्यमंत्री ने दिए आवार्ड

-किरण चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी ।

मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज :

सीढ़ियां तो उनके लिए होती है, जिनको छत तक जाना है।  जिनक नजर है सितारो पर है, उनको रास्ता खुद ही बनाना है।

जिले की पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने इस कहवात को सिद्ध कर दिया। ये ग्राम पंचायत है बदौठ, पानीगांव, कारब, तरौली सुमाली और सांचौली। सांचौली ग्राम पंचायत तो चीनी एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की है। इन सभी को मुख्यमंत्री ने आवार्ड  दिए है। यह संभव है, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी के पर्यवेक्षण कार्य और ग्राम प्रधनों की मेहनत से।
ये आवार्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को दिया। इस मौके पर द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, ग्राम विकास राज्यमंत्री लक्ष्मी गौतम, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा,और अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह की उपस्थित रहे। बदौठ के प्रधान धीरज चौधरी, पानी के गांव के सुभाष चौधरी, कारब के शिशिर चौधरी, तरौली सुमाली के मूलचंद सिसोदिया और सांचौली ग्राम पंचायत के प्रधान
श्याम सुंदर को क्रमश : 11 लाख, 7:30 लाख चार लाख और दो लाख रुपये के पुरस्कार दिए गए।

-ये किए गए कार्य : इन ग्राम पंचायतों ने पर्यावरण संरक्षण,ग्राम सचिवालय डिजिटलीकरण, बालिका शिक्षा, शैक्षिक सुधार, महिला और बाल हितैषी गांव बनाने, इंटरनेट के माध्यम से जन सुविधाओं को ग्राम सचिवालय से संचालित कराने जैसे कार्यों में विशेष रुचि दिखाई। उनके इस कार्य की आंकलन राज्यस्तरीय कमेटी ने किया। इनको कार्यों के आधार पर स्कोर कार्ड प्राप्त हुआ था।

-पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायत में खेल मैदान, अमृत सरोवर, ओपन जिम लाइब्रेरी, पेयजल की सुविधाएं ग्रामीणों को मुहैया कराई। जो धनराशि ग्राम पंचायतों बतौर पुरस्कार मिली है। उससे वह बाल मैत्री और महिलाओ के लिए प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था, कंप्यूटर केंद्र की स्थापना, एस्ट्रोनॉमी लैब, ओपन जिम,लर्निंग सेंटर का निर्माण करा सकते है। जिससे ग्राम पंचायत मजबूत होंगी। धारभूत संरचना, शहरी विकास के मानकों की तरफ इनके कदम बढ़ जाएंगे।-किरण चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी ।