मथुरा: लुटेरिया हनुमान जी को शीश नवाने के बाद अटला चुंगी पर बांके बिहारी की रज को अपने मस्तक पर लगाकर कांग्रेस से मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने गुरुवार की सुबह अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया । इससे पहले वह गौरे दाऊजी आश्रम गए और यहां के संत प्रहलाद दास ने उनके सिर पर हाथ रख विजय श्री पाने का आशीर्वाद दिया। कांग्रेस प्रत्याशी बिट्टू भैया का काफिला धीरे-धीरे एक एक दुकानदार ऑटो चालक ई रिक्शा चालक और गणमान्य नागरिकों से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आगे बढ़ने लगे। लोग अपने प्रतिष्ठानों से उठकर सड़क पर आए और उनका सम्मान करते हुए नगर निगम के चुनाव में उनको जिता कर भेजने का आश्वासन दिया। यहां की जनता का कहना है वृंदावन के विकास को लेकर भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। महंगाई चरम पर है लोगों को रोजगार मिल नहीं रहा है। गंदगी होने के कारण यहां आने वाले तीर्थयात्री भी परेशान रहते हैं स्थिति यह है कि हमारी यमुना मैया भी मैली है। लोगों का कहना है कि तो मथुरा वृंदावन के विकास के विकास विकल्प कांग्रेस का ही मेयर ही होगा।