बांके बिहारी नगरी को श्याम का दंडवत, हाथ जोड़कर हाथ के पंजे को मांगे मत

मथुरा : मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के कांग्रेस के प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिटटू भैया ने गुरुवार को बांके बिहारी के धाम को नमन कर माथे से रज लगाई और जनता को हाउस टैक्स, वाटर और सीवर टैक्स से चुनाव जीतने पर राहत देने का संकल्प लिया।उससे पहले लुटेरिया हनुमान जी के चरणों मे शीश नवाया और अपनी जीत की मनोकामना पूर्ण होने प्रार्थना की। गौरे दाऊजी मंदिर आश्रम में संत प्रह्लाद दास ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी श्री का आशीर्वाद दिया।
उन्होंने अपने प्रचार की शुरआत यहीं से पैदल चल रहे काफिले के साथ प्रत्याशी ने सभी से अपनी जीत के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। अटल्ला पर राधारमण वशिष्ठ में पटुका पहना कर स्वागत किया और कहा कि वृंदावन से भारी मतों से विजयी बनाकर भेजा जायेगा।