


आदित्य मंगल न्यूज
ठाकुर द्वरकाधीश जी मंदिर के पट खुले और कांग्रेस से मथुरा-वृंदावन नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने ठाकुर जी के चरणों मे नमन किया। चुनाव में अपनी जीत का ठाकुर जी से आशीर्वाद मांगा।यमुना मैया का पूजन किया। दुग्धाभिषेक कर यमुना की जल धारा को निर्मल कर पवित्रता को बनाए रखने का संकल्प लिया। देवालयों की देहरी पर माथा टेका और लिया बुजर्गों का आशीर्वाद। इसके साथ ही मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के विकास को नई धारा देने कसम उठा कर शुरू कर दिया चुनाव प्रचार।
बेहताशा टेक्स की मार झेल रही मथुरा वृंदावन नगर निगम की जनता के ऊपर से वाटर टैक्स और हाउस टैक्स समेत अन्य करों के बोझ को कम करने के साथ-साथ पेयजलापूर्ति व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने का भी संकल्प लिया और कहा कि नगर निगम की कमान पांच साल जिन लोगों के हाथ मे रही, वह लोगों की प्यास तक बुझाने में असफल साबित हुए है। मथुरा और वृंदावन नगर पालिका का जो पुराना इलाका था। वहां आज भी गालियां खुदी नजर आती हैं। जिन 71 गांवों को जोड़कर नगर निगम में शामिल किया गया। उन गांवों में नालियां अटी पड़ी हैं। गंदगी का साम्राज्य फैला है। सफाई कर्मचारी पहुंच नहीं पा रहे है। स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगी है। जनता के साथ जो धोखा किया गया है। उसका हिसाब वह इस चुनाव में कर देगी।








