द्वरकाधीश को नमन कर श्याम सुंदर निकलेंगे जनता का आशीर्वाद लेने

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया

आदित्य मंगल न्यूज

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी श्यामसुंदर उपाध्यय बिट्टू भैया शनिवार  सुबह छह बजे द्वरकाधीश जी के चरणों में नमन कर जनता का आशीर्वाद लेने लिए निकलेंगे।

मंगला आरती में ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद वह विश्राम घाट पहुंच कर मां यमुना का विधिवत पूजन कर देवालयों के दर्शन करेंगे। बगुलामुखी मंदिर, रंगेश्वर मंदिर, हनुमान जी मंदिर, काली मंदिर, चामुंडा मंदिर और गायत्री तपोभूमि भी जाएंगे।

साढ़े आठ बजे डीग गेट पर ईद मिलन के साथ-साथ ही डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साढ़े दस बजे गांधी पार्क में परशुराम प्राकट्योत्सव में शामिल होंगे। उनका एक बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण का कार्यक्रम है।