
आदित्य मंगल न्यूज
श्याम सुंदर उपाध्यय बिट्टू भैया के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होते ही उत्साहित कांग्रेसी नेता शंकर गली धौली प्याऊ स्थित आवास पर पहुचने लगे। उनके आवास पर कार्यकर्ताओं में जोश दोगुना हो गया है। साथ ही जश्न का माहौल है। इसके साथ ही पार्टी प्रत्याशी को चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रत्याशी श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू ने कहा कि वह तीन पीढ़ी से कांग्रेसी है। उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। उनको मिले चुनाव चिन्ह से षडयंत्र रचने वालों की हार है। उनका कहना है कि जिनके पास चुनाव चिन्ह है, हर कांग्रेसी को उसका साथ देना चाहिए। उनका कहना है कि वह 35 साल से कांग्रेस का झंडा बुलंद करते रहे हैं और जीवन कांग्रेसी रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह चकलेश्वर ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह जिसके पास है, कार्यकर्ता भी उसके साथ है।








