आदित्य न्यूज़

मथुरा में रामनवमी शोभायात्रा निकलने के समय समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के सामने बनी दुकान की मुंडेर (छाजली) पर खड़े होकर भगवा ध्वज फहराया। काफी देर जय श्री राम के जय घोष करते हुए फ़हराए गए ध्वज का वीडियो इंटर नेट की सोशल साइट्स पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। एसएसपी शैलेष पांडेय ने युवकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाई करने का दावा करते हुए कहा कि शोभायात्रा शांति के साथ निकल गई। इस मामले को लेकर कुछ लोग दूसरे लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं। उनको भी चिन्हित किया जा रहा है।
इस मामले की जांच करने के लिए आईजी दीपक कुमार मथुरा आए। एसएसपी शैलेष पांडेय के साथ घटना क्रम की जानकारी करने के लिए मुस्लिम समुदाय के मध्य पहुंचे। यहां आईजी ने घटना क्रम की जानकारी की। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। आईजी दीपक ने कहा कि रमजान के महीना चल रहा है। वह यहां लोगों से मिलने के लिए आए। कई लोग सोशल साइट्स पर भ्रामकता फैला रहा हैं। उनको चिन्हित किया जा रहा है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनका कहना था कि मथुरा सनातनी परंपरा का शहर है। यहां सब लोग प्रेम सद्भाव के साथ रहते हैं। आईजी ने कहा किसी को भी शांति व्यवस्था को भंग करने नहीं दिया जाएगा।








