Uncategorized नशे में धुत युवक ने सिपाही और होमगार्ड से की मारपीट Written by Manoj chaudhary Daink jagran ex on February 20, 2023 More in Uncategorized: नवंबर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर बड़ा आंदोलन, मथुरा में जुटेंगे हजारों कोल-भील September 22, 2026 1051 करोड़ के विकास के बीच बंद स्कूलों का मुद्दा September 5, 2026 सिर्फ सड़क ही नहीं, न्याय भी साफ कीजिए साहब! October 4, 2025 कृष्णा नगर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम पर युवक कर रहा था हंगामा सिपाही ने लिखाई प्राथमिकी, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तारaaditymangl news कृष्णा नगर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम के बाहर शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक ने सूचना पर पहुंचे पीआरवी वाहन पर तैनात सिपाही और होमगार्ड से मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। बाद में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहर क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर रविवार करीब नौ बजे एक युवक नशे में हंगामा कर रहा था। नर्सिंग होम पर मौजूद गौरव ने यूपी 112 पर काल किया। पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल विवेक और होमगार्ड मनोज कुमार वहां पहुंच गए। पुलिसकर्मी सूचना देने वाले गौरव से बातचीत कर रहे थे। तभी नशे में हंगामा कर रहा विष्णु चौधरी निवासी पूनम विहार लाजपत नगर पुलिसकर्मियों के पास पहुंच गया और गालीगलौज करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना। पुलिसकर्मियाें ने उसे पकड़ना चाहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। करीब दस मिनट तक युवक और पुलिसकर्मियों में हाथापाई होती रही। इस दौरान आरोपित ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। बाद में कृष्णा नगर पुलिस चौकी प्रभारी अजय अवाना मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही विवेक ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। Share on: WhatsApp Share 0 Tweet 0 Messenger Print Email Whatsapp