
Aditya Mangal News : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक संदिग्ध आतंकी आरिफ को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। इंटरनेट के माध्यम से उसका सीधा संपर्क पिछले दो साल से अलकायदा के बताया गया है।
संदिग्ध आतंकी आरिफ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो बेंगलुरु की कंपनी में कर्मचारी है। इसने इंटरनेट के द्वारा आतंकियों से अपने तालुकात स्थापित किए।सूत्रों के अनुसार, अभी तक आरिफ के किसी घटना में शामिल होने के सबूत नहीं जांच एजेंसी एनआईए को मिले हैं। बताया गया है कि वह जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान को जाने वाला था। उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। सात जनवरी को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने हावड़ा के टिकियापारा इलाके से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। इनके आतंकी संगठन आइएसआइ से जुड़े होने का शक है।








