कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में आज हाईकोर्ट में सुनवाई

 

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मुकदमों की सुनवाई शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ के समक्ष दोपहर दो बजे से होगी।हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट

हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने संबंधित पक्षों की आपत्तियों और लंबित प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की थी। शुक्रवार को होने वाली सुनवाई पर दोनों पक्षों की नजर है।

50 लाख श्रद्धालुओं का संकल्प: क्या श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन जनभावना की नई शक्ति।