मथुरा, 11 सितंबर। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से व्यापारियों को संगठित करने के लिए चलाए जा रहे संगठन विस्तार अभियान के तहत सेठवाड़ा व्यवसाय समिति का गठन किया गया। स्थानीय धर्मशाला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ओमप्रकाश वर्मा को अध्यक्ष और प्रमोद अग्रवाल को महामंत्री चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा और महामंत्री प्रमोद अग्रवाल ने महालक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और महामंत्री शशिभानु गर्ग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और महामंत्री शशिभानु गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और उत्पीड़न के खिलाफ संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
नगर उपाध्यक्ष गुरमुख दास और महामंत्री सुनील साहनी ने व्यापारी एकता और संगठन शक्ति पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय समितियों के सशक्त होने से व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। बताया गया कि नगर में अब तक 50 से अधिक क्षेत्रीय समितियों का गठन किया जा चुका है।
वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल और कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल ने कहा कि संगठन पर्व के तहत पूरे नगर में व्यापारियों को एकजुट कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बाजारवार समितियों के गठन का उद्देश्य व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक शक्ति तैयार करना है।
नवनिर्वाचित समिति में अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद सिंघल एवं हरिओम बरारी वाले, मंत्री मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, संगठन मंत्री गौरव सिंघल एवं राहुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं नीरज कुमार तथा कानूनी सलाहकार शुभ गौतम को शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने व्यापारी एकता के नारों और तालियों के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन महामंत्री प्रमोद अग्रवाल ने किया, जबकि संचालन विनोद सिंघल और सुनील बजाज ने किया। संरक्षक अनूप अग्रवाल, महेंद्र गौतम, डॉ. एमके गुप्ता और सुनील बजाज ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, श्याम होजरी, राजेश अग्रवाल, रवि खत्री, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश चंद्र, प्रकाश खत्री, आशीष गर्ग आदि मौजूद रहे।








