श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को चलना चाहिए अभियान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को हाथरस में आयोजित एक जनसभा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन चला था, उसी तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के अभियान पर भी खुलकर बोलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए। एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए। कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी।” उन्होंने विपक्ष से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख सामने रखने की भी अपील की।

आ गया श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का गीत

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन आस्था से जुड़े विषयों पर दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का समर्थन किया जा सकता है, तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान और मुक्ति के मुद्दे पर भी स्पष्ट रूप से अपनी बात रखनी चाहिए।