शशिभानु गर्ग, मथुरा
ब्रजभक्त परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा का शुभारंभ शुभ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ भागवत वक्ता देश के प्रमुख संत रसिया बाबा द्वारा सप्त नदियों के जल से संचित कलसो का पूजन कर पूर्ण भक्ति भाव से महिलाओं को कलश धारण कराये गये मंगल गायन व वेद मत्रों की बीच कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ व कार्यक्रम स्थल लोटस गार्डन पर सभी कलश स्थापित किए गए व्यास गद्दी का पूजन कर भागवत कथा का शुभारंभ सुदामा कुटी वृंदावन के महंत सुतीक्षण दास जी महाराज व विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा किया गया 
कथा के प्रथम दिन व्यास गद्दी से मंगलाचरण का पाठ कर कथा प्रारंभ की गई व भागवत महत्व पर प्रकाश डालते हुए कथा वक्ता रसिया बाबा द्वारा कहा गया की भागवत कथा कराने व सुनने से 100 जन्मों का लाभ मिलता है और अधिक मास में इस मनोरथ का अत्यधिक महत्व है ब्रज में इस माह में सभी देवी देवता विश्राम करते हैं ऐसे मे यह कथा देवताओं द्वारा सुनी जाती है इसका अपूर्ण लाभ जनमानस को मिलता है निरंतर व पूर्ण कथा श्रवण से बहुत से पापों का अंत भी होता है
सुदामा कुटी के महंत सुतीक्ष्ण दास जी महाराज द्वारा इस अधिक मास में इस तरह के आयोजनों को लोक कल्याण का माध्यम बताते हुए निरंतर हरि नाम जप का उपस्थित जनों से आह्वान किया गया
क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा भागवत कथा के माध्यम से अपने वर्तमान व पूर्व जन्म को सफल बनाने का माध्यम बताते हुए ब्रज में चहुओर अधिक मास की धूम में हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों में बृजवासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व अपना जीवन सफल बनाने की बात कही
कथा आयोजक मंडल के सदस्य नीरज बॉबी हाथी वाले ने बताया कि प्रथम दिन ही बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं द्वारा कथा का श्रवण किया गया अब आगामी दिवस भीष्म स्तुति, सुखदेव आगमन, कपिल देवहुती संवाद, की कथा का आयोजन किया जाएगा उन्होंने सभी बृजवासियों से इस कथा का लाभ लेने की अपील की कथा सायं 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक वातानुकूलित पंडाल में आयोजित की जा रही है
इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन अग्रवाल, सुनंद मित्तल, पीयूष जैन, शशि भानु गर्ग, राजेश बजाज, तुषार अग्रवाल, राम अग्रवाल, शैलेश बंसल, देवांशु अग्रवाल, कल्याण दास अग्रवाल, निरंजन गुप्ता, तरंग अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे








