उत्तम शर्मा, गोवर्धन
गोवर्धन में पुरुषोत्तम मास में पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब अपने आराध्य गिरिराज जी की परिक्रमा देने के लिए उमड पड़ा। भजन कीर्तन करते हुए लोगों ने पूजा अर्चना कर गिरिराज जी
की परिक्रमा कर मनौती मांगी। श्रद्धा और भक्ति का सैलाब ऐसा उमडा की पैर रखने को भी जगह नजर नहीं आई। वृद्ध् महिला पुरुष युवाओं में जोश देखा गया। गिर्राज नगरी गिरिराज महाराज की जयकारों से गूंज उठी। भक्तों ने सुबह मानसी गंगा में स्नान कर मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा पर गिरिराज जी का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रातः बेला में राधे बाबा गोलोक धाम के
पीठाधीश्वर कन्हैया बाबा महाराज के सानिध्य में रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने गिर्राज महाराज का गुलाब जल गंगा जल व रबड़ी से महाअभिषेक किया गया। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग बिरंगी रोशनी की गई है। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। सायं को ठाकुर जी ने मनोहरी आकर्षक रत्नों से सुशोभित पीले रंग की पोशाक धारण कर फूल बंगले में
विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। गिर्राज भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। जिसे देखकर श्रद्धालु भक्त भक्ति में भाव विभोर हो गए। मंदिर में शहनाई वादन व भजनों की धुन पर भक्त नृत्य करते हुए नजर आए।सायं आरती में भारी भीड़ रही। वहीं हर गोकुल मंदिर दानघाटी मंदिर राधा कुंड श्याम कुंड गोविंद कुंड सुरभी कुंड जतीपुरा में भी

लोगों ने पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा साफ सफाई पेय जल आदि की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।








