मथुरा
मथुरा रॉयल ग्रुप ने राहगीरों और मरीजों के परिजनों के लिए शुरू की ठंडे पानी की व्यवस्था
मथुरा रॉयल ग्रुप की ओर से बढ़ती गर्मी को देखते हुए जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए भारती हॉस्पिटल के बाहर ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई। इस सेवा का शुभारंभ दिलीप अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल एवं अशोक गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
गर्मी से राहत देने की पहल की सराहना
इन दिनों लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों, राहगीरों एवं आसपास के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
भोजशाला के निर्णय पर क्या बोले श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट?
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मनोहर लाल अग्रवाल, डॉ. सुधीर गर्ग, धर्म सिंह, यदुवीर सिंह, अभय बंसल, शिवम बेरीवाल, दिलीप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विपिन गर्ग, ओ. पी. अग्रवाल, विकास सिंघल, संजय अग्रवाल एवं संदीप कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इसे समाजहित में उठाया गया प्रेरणादायक कदम बताया।








