गोविंदगंज सब्जी मंडी व्यवसाय समिति का गठन, सूर्यकांत चतुर्वेदी बने अध्यक्ष

शशिभानु गर्ग, नगर महामंत्री

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की 51वीं क्षेत्रीय इकाई बनी, व्यापारियों में उत्साह

मथुरा, 15 मई। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापारी हितों को लेकर निरंतर सक्रियता दिखाते हुए अपनी 51वीं क्षेत्रीय इकाई का गठन गोविंदगंज सब्जी मंडी व्यवसाय समिति के रूप में किया गया। समिति के गठन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने सर्वसम्मति से सूर्यकांत चतुर्वेदी को अध्यक्ष एवं प्रशांत गुप्ता को महामंत्री चुना।

नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके तहत आकाश बंसल, हरीश गुप्ता, भूरा कुरेशी और नितिन सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रशांत गुप्ता को महामंत्री, गौरव गुप्ता, सारांश अग्रवाल, रोहित प्रजापति एवं गोपाल अग्रवाल को मंत्री, कन्हैया लाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा हीरा कुरेशी को मीडिया प्रभारी चुना गया। समिति का संरक्षक डॉ. राकेश अग्रवाल को बनाया गया।

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सक्रिय : रामचंद्र खत्री

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने कहा कि नगर में 50 क्षेत्रीय इकाइयों के माध्यम से व्यापार मंडल लगातार व्यापारी समाज को संगठित कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न के खिलाफ संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है।

100 इकाइयों के गठन का लक्ष्य : शशिभानु गर्ग

 

नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए युवा और ऊर्जावान पदाधिकारियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगर में आज 51वीं इकाई का गठन हुआ है और संगठन का लक्ष्य संपूर्ण नगर में 100 इकाइयों का गठन करना है। उन्होंने नवगठित पदाधिकारियों से 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी का पूर्ण गठन करने, नियमित बैठकें आयोजित करने और व्यापारियों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

समिति के संरक्षक डॉ. राकेश अग्रवाल ने नगर पदाधिकारियों को क्षेत्रीय समिति की सक्रियता एवं सहयोग का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

इसके अलावा नगर उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, सह महामंत्री श्रीभगवान चतुर्वेदी एवं कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील साहनी ने किया और समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में संरक्षक डॉ. राकेश अग्रवाल ने सभी उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में माधव अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, कमल नयन चतुर्वेदी, गिरधारी लाल गुप्ता, संतोषी ठाकुर, प्रिंस अग्रवाल, हरि सैनी, चिंटू गुप्ता, डब्बू सैनी, बाके गुप्ता, पवन गुप्ता, लाला गुप्ता, पप्पन गुप्ता, कपिल अग्रवाल, गिर्राज किशोर, पवन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी उपस्थित रहे।