उपेक्षा के चलते खंडहर बनने की कगार पर डीग के विश्व प्रसिद्ध महल

 

डीग/भरतपुर, 11 मई 2026।

 

जनहानि की आशंका, संरक्षण और जीर्णोद्धार की उठी मांग

 

नृपति सिंह फौजदार अऊदबाजा पैगौरिया मौहल्ला डीग जिला डीग सम्भाग भरतपुर राजस्थान 321203
नृपति सिंह फौजदार अऊदबाजा पैगौरिया मौहल्ला डीग जिला डीग सम्भाग भरतपुर राजस्थान 321203

लोहागढ़ भरतपुर रियासत की ऐतिहासिक राजधानी रहे डीग के विश्व प्रसिद्ध महलों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है। ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाले ये महल आज सरकारी उपेक्षा और रखरखाव के अभाव में जर्जर होकर खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन महलों के संरक्षण और जीर्णोद्धार की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

श्री कृष्ण जन्मभूमि का इतिहास

स्थानीय निवासी नृपति सिंह फौजदार ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार द्वारा इन ऐतिहासिक महलों में सरकारी कार्यालय संचालित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी मरम्मत और संरक्षण की ओर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे। लगातार गिरती दीवारें और कमजोर होती संरचनाएं किसी भी समय बड़ी जनहानि का कारण बन सकती हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार और पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश के अनेक ऐतिहासिक किलों और धरोहरों के संरक्षण पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, गागरोन, आमेर, जैसलमेर, मेहरानगढ़, बाला किला और अनूपगढ़ जैसे किलों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन डीग के ऐतिहासिक महलों की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डीग के महल केवल भरतपुर रियासत की पहचान ही नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक और स्थापत्य कला की अमूल्य धरोहर हैं। यदि इनका मूल स्वरूप में जीर्णोद्धार कराया जाए तो डीग और भरतपुर क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिल सकती है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

ऐसा क्या बोल गए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत धीरेन्द्र शास्त्री 

नागरिकों ने राजस्थान सरकार से मांग की है कि डीग के महलों का तत्काल सर्वे कराया जाए, जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराई जाए तथा इन ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित कर पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाया जाए।