श्याम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी भाजपा
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में सोमवार को जिला कार्यालय में आगामी ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य योजना बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से संपन्न हुई। इसमें संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और कार्यक्रम की सफल व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग टोलियों का गठन किया है और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपीं गई।
बैठक में जिला प्रभारी अशोक कटारिया मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं और संगठन की नींव को मजबूत करते हैं। राज्य सभा सांसद चौ तेजवीर सिंह ने सभी पदाधिकारियों से निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
योगी आदित्यनाथ बोले, कोर्ट के आदेश का ही तो पालन कर रहे हैं वरना अब तक.. मथुरा में बहुत कुछ हो गया होता
कार्य योजना बैठक में वर्ग प्रभारी हेमेंद्र शर्मा,वर्ग संचालन समिति के प्रमुख सत्यपाल चौधरी, नियंत्रक आकाश चौधरी, कार्यक्रम प्रमुख अमन ठाकुर,सदस्य मनीषा पाराशर, जिला प्रशिक्षण टोली की जिम्मेदारी अनिल चौधरी और डॉ आर पी सिंह को दी गई है इसी क्रम में रणवीर सिंह को व्यवस्था प्रमुख, अजय परखम आवास प्रमुख, भानु प्रताप सिंह प्रदर्शनी प्रमुख,ज्ञानेंद्र चौहान यातायात/ पार्किंग व्यवस्था प्रमुख,मुकेश वाष्र्णेय को मोबाइल पार्किंग प्रमुख, मनीषा पाराशर,हिमांशु गुप्ता,सतेंद्र मैथिल,वीरचंद गुर्जर, ओम प्रकाश आदि पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 16 और 17 में को संस्कृति यूनिवर्सिटी में किया जाएगा जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।
कार्य योजना बैठक का संचालन आकाश चौधरी ने किया।








