मथुरा में भाजपा का ‘विजय उत्सव’, बंगाल सहित अन्य राज्यों में जीत पर जश्न

 

श्याम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी भाजपा

 

मथुरा, 4 मई 2026। पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत के बाद मथुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। जिला कार्यालय “पुष्पांजलि” में आयोजित ‘विजय उत्सव’ के दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से जिला प्रभारी अशोक कटारिया, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोर्ट का ही तो आदेश मान रहे, वरना बहुत कुछ हो गया होता मथुरा में: योगी

इस मौके पर वक्ताओं ने चुनाव परिणामों को जनता के समर्थन का प्रतीक बताया। जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि यह जनादेश विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।

सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

विधायक पूरन प्रकाश ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती बताते हुए कहा कि इस परिणाम से संगठन को और ऊर्जा मिलेगी। वहीं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का उत्सव मनाया।