मजदूर समाज देश की नींव का मजबूत आधार: योगेश चंद

मथुरा, दीपक गोस्वामी।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मंडी चौराहे स्थित मजदूर मंडी में भवन निर्माण एवं ईंट मंडी के मजदूरों के लिए एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा एवं क्रिसिल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रिसिल फाउंडेशन के मुख्य विकास अधिकारी योगेश चंद ने कहा कि मजदूर समाज देश की नींव का सबसे मजबूत आधार है। सरकार द्वारा मजदूर परिवारों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण आवश्यक है।

योगी बोले मथुरा की बात क्यों नहीं उठाएं?

 

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायमित्र उमा शंकर शर्मा ने उपस्थित मजदूरों को संविधान प्रदत्त अधिकारों तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में दीपक कुमार गोस्वामी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे जीवन ज्योति बीमा, जीवन सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बैंक ई-केवाईसी, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों सहित नालसा हेल्पलाइन की जानकारी दी। साथ ही श्रमिकों को जागरूकता पत्रक वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मजदूरों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया गया।