टीचर्स ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह धूमधाम से सम्पन्न

नवीन चौधरी

शिक्षक और शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

 

वृंदावन। वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में स्वर्गीय बृज बिहारी शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित ‘टीचर्स ऑफ द ईयर अवार्ड’ समारोह अटल्ला चुंगी स्थित के आर इन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षण सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट अध्यापन कार्य करने वाले वृंदावन नगर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं, जो न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं, बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करते हैं। ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना समाज का कर्तव्य है।

मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करना नई पीढ़ी को प्रेरित करता है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी महानगर के महामंत्री विनीत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एक अच्छा शिक्षक ही एक अच्छे समाज की नींव रखता है। उन्होंने परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के उत्साहवर्धन का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में नगर निगम पार्षद मुन्नालाल निषाद एवं अमित गौतम पिंटू ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और मेहनत के कारण ही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों से चयनित अर्चना त्रिपाठी, मोनिका शर्मा, किरण यादव, ललिता सारस्वत, लक्ष्मी शर्मा, भूप सिंह , प्रभाकर शर्मा, राम हरि शर्मा, सुखबीर सिंह, नीरज वर्मा, विमलेश सैनी, काजल गुप्ता, सचिन कुमार, रेनू उपाध्याय ,मोनिका, पार्वती तिवारी, ओमती पाठक, रेनू सिंह, आदित्य उपाध्याय, वैष्णवी त्रिपाठी, राशि अग्रवाल, विपिन नागर, पारुल भट्ट , भारती सैनी , मधु शर्मा, ज्योति शर्मा, सुशीला परिहार, राखी निषाद, भावना शर्मा, रूपा शर्मा को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उमेश दुबे गोलू पंडित, आशीष चौहान, विष्णु गोला, जितेंद्र कुमार गौतम, दुष्यंत दीक्षित गोपाल शर्मा, मुकेश कृष्ण शर्मा, आदि उपस्थित थे । संचालन डॉ सचिन अग्रवाल ने किया।