अधिवक्ता निमेष कुमार गर्ग
मथुरा, । अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, ब्रज प्रांत की मथुरा इकाई की मासिक बैठक रविवार को सदर चौराहे के समीप डीजीसी सिविल संजय गौड़ के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ। अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष शूरवीर (पूर्व डीजीसी क्रिमिनल) ने की, जबकि संचालन मासिक बैठक प्रमुख योगेश कुमार शर्मा (पूर्व डीजीसी राजस्व) ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व डीजीसी (राजस्व) चंद्रमोहन अग्रवाल का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 8 मई 2026 को दोपहर 12 बजे मथुरा लाइब्रेरी में ‘स्वाध्याय मंडल’ की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक का मुख्य विषय ‘इंजंक्शन एंड डिक्लेरेशन’ रहेगा, जिसमें संजय गौड़ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक पंकज जोशी होंगे।
बैठक में ‘न्याय प्रभा’ पत्रिका के वितरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पत्रिका वितरण की जिम्मेदारी पंकज जोशी को सौंपी गई, जबकि राजस्व विभाग के लिए योगेश शर्मा और सिविल विभाग के लिए धीरेंद्र सारस्वत को जिम्मेदारी दी गई है।
अंत में अध्यक्ष शूरवीर सिंह ने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। इस अवसर पर धीरेंद्र सारस्वत, असित शंकर, नागेंद्र कुमार पाठक, भारत कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।








