मथुरा में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न, मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

अंकित बंसल, मथुरा

 

एडीएम (प्रशासन) अमरेश मौर्य की अध्यक्षता में बैठक, पीएनबी द्वारा योजनाओं को गति देने पर जोर

मथुरा।

जनपद मथुरा में जिला उद्योग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक एडीएम (प्रशासन) श्री अमरेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान उद्यमियों की समस्याओं के समाधान, निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एडीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो सके।

बैठक के उपरांत, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा एक मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य भारत सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू कर औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और उन्हें विभिन्न ऋण योजनाओं, सब्सिडी एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इस पूरे आयोजन में होटल अंकित बंसल द्वारा आतिथ्य एवं व्यवस्थाओं का विशेष योगदान रहा। होटल प्रबंधन ने आगंतुक अधिकारियों और उद्यमियों के लिए उत्कृष्ट भोजन एवं सुविधाओं की व्यवस्था कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों को उद्योग विकास के लिए उपयोगी बताते हुए सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल जारी रखने की अपेक्षा जताई।