अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा गया विवरण; कटरा केशव देव से प्राप्त कुषाण व गुप्तकालीन प्रतिमाओं का उल्लेख
मथुरा।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद मामले में अब एक अहम दस्तावेज़ सामने आया है। हिन्दू पक्षकार अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह को राजकीय संग्रहालय, मथुरा की ओर से कटरा केशव देव से प्राप्त प्रदर्शित मूर्तियों का आधिकारिक विवरण उपलब्ध कराया गया है। यह दस्तावेज़ हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में साक्ष्य के रूप में पेश किया जा सकता है।

संग्रहालय द्वारा जारी पत्र संख्या– 22 / एस-जी-72/वि0 / 2026-27, दिनांक 24 अप्रैल 2026 के अनुसार यह जानकारी अधिवक्ता के 22 अप्रैल 2026 के प्रार्थना पत्र के क्रम में दी गई है। उप निदेशक योगेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में संबंधित मूर्तियों का विस्तृत अभिलेख संलग्न किया गया है।
advocate Mahindra Pratap Singh
दिए गए विवरण में कटरा केशव देव, मथुरा से प्राप्त विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों की प्रतिमाओं का उल्लेख है। इनमें कुषाण काल की “कार्तिकेय सहित अग्नि देव” (संख्या 40.2883) प्रतिमा शामिल है, जिसमें कार्तिकेय भाला लिए अग्नि देव के साथ खड़े हैं और अग्नि देव अभय मुद्रा में दर्शाए गए हैं।
इसके अलावा गुप्तकालीन “द्वार-स्तम्भ” (संख्या 79.128) का भी उल्लेख है, जो श्रीकृष्ण जन्म स्थान, मथुरा से संबंधित बताया गया है। इस शिल्प में द्वार शाखा के अधोभाग में देवी गंगा को मकर वाहन पर घट लिए हुए अंकित किया गया है।
विवरण में “विश्वरूप विष्णु” (संख्या 54.3837) की प्रतिमा का भी जिक्र है, जिसमें नरसिंह और वाराह सहित विभिन्न स्वरूपों के साथ विष्णु का विश्वरूप दर्शाया गया है। वहीं “नदी देवी” (संख्या 54.3810) की प्रतिमा को गुप्तकालीन बताते हुए त्रिभंग मुद्रा में निर्मित बताया गया है।
राजकीय संग्रहालय ने आधिकारिक पत्र जारी कर दी जानकारी
advocate Mahindra Pratap Singh
अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र के जवाब में उपलब्ध कराया गया विवरण
कटरा केशव देव से प्राप्त मूर्तियों का अभिलेख शामिल
मामले में साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल की संभावना
जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की सुनवाई के बीच सामने आया यह दस्तावेज़ अब अदालत में बहस का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। आने वाले समय में इस पर दोनों पक्षों की दलीलें केंद्रित रहने की संभावना है।







