डीपीएस रिफाइनरी नगर की छात्रा ने आईटी में 99 अंक पाकर बढ़ाया जनपद का मान
मथुरा।
सीबीएसई बोर्ड के घोषित हाईस्कूल (दसवीं) के परीक्षा परिणाम में मथुरा की छात्रा निखता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल, रिफाइनरी नगर मथुरा की छात्रा हैं।

निखता सिंह ने कुल 500 अंकों में से 481 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। विषयवार प्राप्तांक में अंग्रेजी में 97, हिंदी में 92, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 96 तथा आईटी में सर्वाधिक 99 अंक हासिल किए हैं।
श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने की निरंजनी अखाड़े के आचार्य संत कैलाशानंद गिरी महाराज जी से श्री कृष्ण जन्मभूमि केस पर चर्चा। इस बीच क्या हुआ, जाने।
छात्रा की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता जितेंद्र सेंगर, निवासी मोतीकुंज एक्सटेंशन मथुरा, ने बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि निखता ने नियमित अध्ययन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने भी निखता की इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








