भगवान सिंह वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस
बेमौसम बारिश से तबाही पर उठे सवाल, 2 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजे व कर्ज माफी की मांग; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मथुरा। 17अप्रैल।
मौसम की मार से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासन को सौंपा।
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अलीगढ़ कोऑर्डिनेटर चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान आज प्राकृतिक आपदाओं, महंगाई और सरकारी उपेक्षा के दोहरे संकट से जूझ रहा है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की तैयार फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। विशेष रूप से गोवर्धन, छाता, बल्देव और मांट विधानसभा क्षेत्रों के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की पीड़ा के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। फसलों के नुकसान का जो सर्वे कराया गया, उसमें जाति, धर्म और राजनीतिक आधार पर भेदभाव किया गया है। किसानों को राहत के नाम पर एक से तीन हजार रुपये तक के चेक देना उनके साथ मजाक है।
श्री कृष्ण जन्मभूमि केस पर की हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य संत कैलाशानंद गिरी महाराज से चर्चा। जाने क्या हुआ इस बीच।
भगवान सिंह वर्मा ने मांग की कि मथुरा के प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही किसानों के सरकारी ऋण और बिजली बिल माफ किए जाएं तथा उनके खिलाफ चल रही वसूली तत्काल रोकी जाए। उन्होंने कहा कि जब सरकार उद्योगपतियों के लाखों-करोड़ों रुपये माफ कर सकती है, तो किसानों को राहत देने में देरी क्यों की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी गांव-गांव और सड़क से सदन तक व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।
धरना-प्रदर्शन में ठाकुर साहब सिंह, दीपक पाठक, नसीर अहमद फारुकी, राजू अब्बासी, ठाकुर बदन सिंह, विनोद आर्य, बृजेश शर्मा, राम भरोसे चौधरी, धर्मबीर सिंह सोलंकी, रामदेव सोलंकी, सोबरन सिंह, सलमान चौधरी, अखलाक चौधरी, शिवराम सिंह प्रधान, सचेन्द कुमार गौतम, वीरपाल सिंह खरे, विजय सिंह लोधी, चिरागद्दीन, इन्द्रजीत गौतम, नसीरुद्दीन अब्बासी, रोशनलाल, राजेंद्र प्रसाद बाल्मीकि, प्रिय पाल सिंह, उमेश चन्द्र शर्मा, उमाकांत शर्मा, कपिल शर्मा, अजय रैगर, आजाद रैगर, जगन्नाथ सिंह चौहान, सतपाल चौधरी, अजय रावत, बहुराते कुमार, रोहित शैनी, सलमान, राकेश यादव, लक्ष्मी पहलवान, नीरज, नीरज पहलवान, ओम बादाम सिंह, पद्म सिंह, उदयवीर सिंह, सुहाग राम सिंह, सूरज सिंह, मोहम्मद यासिन, शमीम अब्बासी, मुकेश, शोभाराम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








