राया कट पर साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

राया कट पर साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

मथुरा। भारत सरकार के पिछड़ा आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का राया कट पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मानवेंद्र चौधरी (पूर्व प्रचारक) ने किया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर साध्वी निरंजन ज्योति का अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम में अंकित शर्मा, देवेंद्र कुमार बख्शी, बबलू चौधरी, लक्ष्मी नारायण निषाद, जितेंद्र ठाकुर, विपिन सविता, राजेंद्र निषाद, भानु निषाद, विजय सोनी (प्रदेश उपाध्यक्ष), शीटू चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।