जरूरतमंद बेटी के विवाह में बना सहारा, “प्रोजेक्ट लाडो” के तहत कन्यादान कराया

अंकिता शर्मा, वरिष्ठ सदस्य

मथुरा। समाज में मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखते हुए स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी, मथुरा (एसएफ एनजीओ) ने एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग कर सराहनीय पहल की। संस्था द्वारा “प्रोजेक्ट लाडो” के अंतर्गत धर्मपुरा निवासी गुंजन (सुपुत्री स्व. रामकेश) का विवाह सहयोगपूर्वक संपन्न कराया गया।

संस्था के संस्थापक पियूष बंसल ने बताया कि गुंजन के पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। परिवार में उनकी माता और एक छोटा भाई ही हैं। ऐसे में विवाह की जिम्मेदारी निभाना उनके लिए कठिन हो रहा था। इस स्थिति को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने आगे बढ़कर बेटी के विवाह में सहयोग करते हुए कन्यादान का पुण्य कार्य किया।

 

मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि की 1017 से लेकर आज तक की रौंगटे खड़े करने वाली क्या है कहानी?

संस्था की अध्यक्षा एवं दिशा फैशन इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शिखा बंसल ने अपनी टीम के साथ विवाह के लिए आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं। इनमें दावत के लिए राशन, दोना-पत्तल, ड्रेसिंग टेबल, कूलर, कुर्सियां, टेबल, सिलाई मशीन, पायल-बिछुए, मिक्सी, कुकर, पंखा, स्टील की टंकी, गैस स्टोव, प्रेस, श्रृंगार सामग्री, साड़ियां, वर के कपड़े, बेडशीट, कंबल, इलेक्ट्रॉनिक केटल सहित अन्य उपयोगी सामग्री और नकद राशि शामिल रही।

संस्था की वरिष्ठ सदस्या अंकिता शर्मा ने बताया कि इस सेवा कार्य में रजनी अग्रवाल, मीनल, नेहा मित्तल, अंजली, कृतिका, सोनिया, अनिल, भोला सिंह, अभिलाष, रविकांत, हरिओम, अंशुल, राजेश, पवन सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं। भविष्य में भी “प्रोजेक्ट लाडो” के माध्यम से जरूरतमंद बेटियों के विवाह में इसी प्रकार सहयोग किया जाता रहेगा। साथ ही समाज के संवेदनशील लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गई, ताकि किसी भी बेटी को अपने विवाह के अवसर पर असहाय महसूस न करना पड़े।