पंडित श्याम चतुर्वेदी भाजपा मीडिया प्रभारी
Yogi Adityanath के मथुरा आगमन पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सूबे के मुखिया के आगमन पर हेलीपैड पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक कुशल पाल सिंह, ठाकुर चन्दन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, एस.एफ. अल्वी, सतीश वाल्मीकि सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पहले से ही तैयारियां की गई








