वेटरिनरी इंटर्नशिप भत्ते में भेदभाव, छात्रों में आक्रोश, सात मार्च को करेंगे प्रदर्शन

 

मथुरा। Pandit Deen Dayal Upadhyaya Veterinary University and Go Anusandhan Sansthan, मथुरा में इंटर्नशिप कर रहे वेटनरी छात्रों ने इंटर्नशिप भत्ते में असमानता को लेकर विरोध जताने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप कर रहे 63 छात्रों ने शनिवार (सात मार्च) सुबह 9 बजे विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

छात्रों का आरोप है कि उनसे पहले के बैच को इंटर्नशिप के दौरान 2000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाता था, जबकि वर्तमान बैच को चार महीने में केवल 2000 रुपये ही दिए गए हैं। छात्रों का कहना है कि यह उनके साथ अन्याय है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।

छात्रों ने बताया कि अन्य राज्यों में वेटनरी इंटर्न को इससे कहीं अधिक भत्ता दिया जा रहा है। राजस्थान में वेटनरी इंटर्न को लगभग 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा हरियाणा में करीब 24 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जा रहा है, जबकि मथुरा में छात्रों को बेहद कम राशि दी जा रही है।

इसी मुद्दे को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को प्रशासन और निरीक्षण के लिए आने वाली Veterinary Council of India की टीम के सामने भी रखेंगे। छात्रों का कहना है कि जब तक इंटर्नशिप भत्ता उचित स्तर पर नहीं बढ़ाया जाता, तब तक वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

छात्रों ने मीडिया से भी इस मामले को प्रमुखता से उठाने की अपील की है, ताकि उनके साथ हो रहे अन्याय की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंच सके।

संपर्क:

डॉ. नितिन बघेल – 8930148675

डॉ. शेखर ठाकुराल – 8077106565

डॉ. राम कुमार – 9410494302