राजेश सिंह पिंटू भैया, संरक्षक पूर्वांचल समिति , भाजपा वरिष्ठ नेता
ब्रज मण्डल में विगत 17 वर्षों से लगातार पूर्वांचल समिति मथुरा द्वारा आयोजित पूर्वांचल होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 28 फरवरी 2026 दिन शनिवार को रेलवे ग्राउंड मथुरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुषों ने होली गीतों विशेषकर परम्परागत पुरवईया व ब्रज लोक गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति की। पूर्वांचल समिति मथुरा के कार्यकारणी अध्यक्ष श्री बी.के.सिंह ने कहा कि पूर्वांचल होली मिलन समारोह का उद्देश्य पारस्परिक भाई चारा, प्रेम सौहार्द्र आपसी सहयोग की भावना को बनाए रखना है।
समिति के सचिव श्री एस.के.राय द्वारा बताया गया कि पूर्वांचल समिति मथुरा होली मिलन समारोह कार्यक्रम 2010 से लगातार कराते आ रही है। हमारे कार्यक्रम का उद्देश्य विलुप्त होती पूर्वांचल संस्कृति को संजोए रखना एवं पारस्परिक सदभाव, प्रेम को बनाए रखना है। समिति के कोषाध्यक्ष श्री मधुरेन्द्र सिंह द्वारा कहा गया कि हमारा उद्देश्य आपसी प्रेम भाव एवं सहयोग को बनाए रखना है। समिति के संरक्षक श्री राजेश सिंह (पिंटू ),श्री राजीव सिंह,उपाध्यक्ष श्री पवन कुमार, उप सचिव श्री दिनेश सिंह, उप कोषाध्यक्ष श्री पिंकू गौतम एवं सांस्कृतिक मंत्री श्री कुलदिप दुबे व श्री अंजनि कुमार पांडेय जी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य एक-दूसरे के सुख दुख में शामिल ,आपसी प्रेम, सहयोग, सौहाद्र बनाये रखना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी पूर्वांचल की लोक गीत संगीत एवं पारंपरिक होली गीत एवं अन्य गायनो को पुनर्जीवित करना है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन श्री अवंती सिंह द्वारा किया गया जिसमे निम्न लिखित सदस्यों, कलाकारों व गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया:
श्री एस.के.श्रीवास्तव ( Dy. CCM pryg.), श्री ए. पी. श्रीवास्तव( स्टेशन निदेशक), श्री सौरव सिंह (अपर नगर आयुक्त)मथुरा,डॉ पी.के.गुप्ता, डॉ पी.आर, डा. सौरभ राय , डॉ प्रवीण कुमार वर्मा,डॉ आशुतोष सिंह प्रख्यात कवि श्री रमाशंकर पांडेय, ।
कलाकार: श्री एस.बी.दुबे , श्री) राम खिलाड़ी शर्मा, श्री शंकर कु.साह, श्री पी.के. राय, राजीव शर्मा, सुधीर मौर्य, श्रीमति प्रिया सिंह, सीमा सिंह ,रेनु शर्मा गुनगुन, शिवान्या, सत्येन्द्र यादव,
।पूर्वांचल समिति के निम्न सदस्यों की भी उपस्थिति रही – आर. पी. सिंह मामा,, बी. एन .गर्ग, प्रेम चौधरी, अम्बुज शर्मा, घनश्याम सिंह(बालियां ), संतोष श्रीवास्तव, डॉ शम्भू शरण सिंह, विनय कुमार, पीयूष राव, अनिल सिंह, रामेंद्र त्रिपाठी ,राकेश कुमार,परमहंस सिंह।








