पंडित श्याम चतुर्वेदी, भाजपा मीडिया प्रभारी मथुरा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 पर जिला भाजपा की कार्य योजना बैठक संपन्न
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में मथुरा स्थित पुष्पांजलि जिला कार्यालय पर दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गुप्ता तथा क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गुप्ता ने प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का मूल आधार हैं।
श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने दी महत्वपूर्ण
यह प्रशिक्षण अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैचारिक सशक्तिकरण का महाअभियान है, जिसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को “राष्ट्र प्रथम” की भावना से ओत-प्रोत किया जाएगा।
क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाए, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। साथ ही सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी चिंतन, अनुशासन और राष्ट्रभावना जैसे मूल्यों को आत्मसात करने पर बल दिया।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि यह प्रशिक्षण महाअभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा का संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, अनिल चौधरी, आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, उपाध्यक्ष मनीष पाराशर, सुरेश सरकार, आईआईटी संयोजक दीपांशु गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर, मनीष ओझा, वीरेंद्र शर्मा, भूरा सिंह, आरपी सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।








