जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम सख्त, पांच अधिकारियों को नोटिस

 

मोहित विश्वकर्मा मथुरा

 

मथुरा, 13 फरवरी 2026।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को जनसुनवाई व्यवस्था की औचक जांच कर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। सुबह 10:05 से 10:20 बजे के बीच लैण्डलाइन दूरभाष से की गई जानकारी में सहायक निबन्धक सहकारी समिति, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी नन्दगांव अपने-अपने कार्यालयों में अनुपस्थित पाए गए।

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करनी होती है, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। जांच के दौरान निर्देशों का पालन न करने तथा जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित रुचि न लेने को गंभीर लापरवाही माना गया।

इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्रवाई की