छाता में फार्म रजिस्ट्री कैम्प फेल

दिलीप यादव वरिष्ठ पत्रकार मथुरा

-संयुक्त कृषि निदेशक के आह्वान पर आयोजित शिविर में दुकानदार हुए गायब

-जिला कृषि अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर मांगा जबाव

साहब की सूचना के बाद भी खाद-बीज विक्रेताओं का फार्म रजिस्ट्री कैम्प में भाग न लेना भारी पड़ सकता है। छाता उप संभाग कार्यालय पर 11 फरवरी को होने वाले कैम्प में छाता के 8 खाद -बीज विक्रेता नहीं पहुंचे। इसके चलते कैम्प फेल हो गया। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जबाव दाखिल करने को कहा गया है।

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार की सूचना के अनुसार छाता उप संभाग कार्यालय पर 11 फरवरी को एफ आई डी कैम्प होना था। इसमें ज्यादा से ज्यादा किसानों को आमंत्रित करने का जिम्मा विभागीय कर्मचारी के अलावा खाद बीज विक्रेताओं को सोंपा गया। संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मण्डल आगरा के आह्वान पर आयोजित इस कैम्प में सहयोग करना तो दूर विक्रेता खुद नहीं आए।

वजह चाहे जो हो लेकिन सरकार की महत्वपूर्ण फ़ार्म रजिस्ट्री योजना में किसानों के न आने से कैम्प फेल हो गया। जिला कृषि अधिकारी ने छाता के आई एफ डी सी कृषक सेवा केन्द्र, शर्मा खाद भण्डार, भगवान खाद बीज भण्डार, चौ महेश खाद बीज भण्डार, कृषि सेवा केन्द्र, लकी खाद बीज भण्डार एवं शाकुम्भरी ट्रेडर्स को तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उचित जबाव न होने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी नोटिस के माध्यम से दी है।