प्राची बंसल।
धन्यवाद पार्टी में सांस्कृतिक गतिविधियां व गेम्स, वर्षभर के सहयोग पर भेंट किए उपहार
श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ की ओर से 8 फरवरी को होटल द रीगल में धन्यवाद पार्टी एवं वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष सरोज भर्तियां, बीना अग्रवाल, महिमा अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, निर्देशिका ममता बिंदल एवं मंत्री प्राची बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में संयोजिका प्रिया अग्रवाल व अंशुल अग्रवाल ने सभी सदस्यों के लिए हाउजी व मनोरंजक खेलों का आयोजन कराया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंत्री प्राची बंसल ने वर्षभर संगठनात्मक गतिविधियों में सहयोग देने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद स्वरूप उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर बीना गर्ग, रुक्मणी मित्तल, ऋतु बंसल, रितु अग्रवाल, गीता जैन, रेखा जैन, स्नेह लता, मंजू लता, माया रानी, नीता अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, संगीता सराफ, ममता बंसल, उषा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, धारा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल एवं लक्ष्मी अग्रवाल सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द व उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ।








