गोवर्धन की 40 में से 30 पंचायत टीवी रोग की हाई रिस्क में 

दिलीप यादव वरिष्ठ पत्रकार मथुरा

 

गोवर्धन की 40 में से 30 पंचायत टीवी रोग की हाई रिस्क में

-अडींग में 100 दिवसीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

-आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 180 लोगों के एक्सिरे किए

गोवर्धन क्षेत्र की 40 में से तकरीबन 30 ग्राम पंचायत टीवी रोग संक्रमण को लेकर हाई रिस्क जोन में हैं। इसे लेकर शासन ने 100 दिवसीय टीवी उन्मूलन अभियान शुरू किया है। इसका पहला शिविर टीवी के रोगियों की अत्यधिक संभावना वाले गांव अड़ींग में शनिवार को लगाया गया। जिला अस्पताल के एक्सिरे टैक्नीशियनों ने अड़ींग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लोगों के एक्सिरे निकाल टीवी संकृरमण की संभावनाओं का पता लगाया।

कम्युनिटी हैल्थ आफिसर जेबा खान ने बताया कि शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान स्नेह लता रावत ने फीता काटकर किया। गोवर्धन सीएचसी के वरिष्ठ उपचार सहायक पंकज यादव ने बताया कि टीवी के पूर्व रोगियों के आंकड़ों का अध्ययन कर शासन ने गोवर्धन की 40 में से 30 ग्राम पंचायतों को हाई रिस्क में माना है। चिन्हित पंचायतों को टीवी मुक्त करना है। इसके लिए पहला शिविर अड़ींग में लगाया गया। यहां 180 लोगों के एक्सिरे किए गए। जिला चिकित्सालय मथुरा से आए टैक्नीशियनों ने एक्सिरे निकाले। इनकी जांच कर पता लगाया जाएगा कि कितने प्रतिशत लोग संक्रमित निकले।

उल्लेखनीय है कि प्रचार की कमी के चलते टीवी संभावित लोग कम पहुंचे। इसके चलते स्कूली बच्चियों ने ज्यादा एक्सिरे कराए। युवाओं व बुजुर्गों की रिपोर्ट का परीक्षण कर टीवी संक्रमण की संभावना का आकलन किया जाएगा। इसके अनुरूप ही लोग निदान की नीति बनाई जाएगी।

बाक्स

कयी महीने में होगी जांच

100 दिवसीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम में 30 पंचायतों में जांच में ही कयी महीने लग सकते हैं। जानकारों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग को हर गांव में स्क्रीनिंग शिविर लगाने से पहले व्यापक प्रचार- प्रसार करना चाहिए ताकि संक्रमण से संभावित लोग ज्यादा आएं। किसी भी एक पंचायत में शिविर होने के बाद उस पंचायत का नंबर दूसरी बार कयी महीने बाद आएगा।