दिलीप यादव, वरिष्ठ पत्रकार मथुरा
-धौलीप्याऊ स्थित अंजलि महल में 141 मरीजों की हुई नेत्र जांच
-25 को मोतियाबिंद निकला, 20 आपरेशन को रैफर
मथुरा। अंधता निवारण के क्षेत्र में समर्पित संस्था कल्याणं करोति द्वारा 27 जनवरी सोमवार को धौलीप्याऊ स्थित अंजलि महल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 141 लोगों की नेत्र जांच की गई। 25 मोतियाबिंद रोगी मिले जिनमें से 20 आपरेशन के लिए तैयार हुए। 119 रोगियों को निःशुल्क दवा दी गई। शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने किया।
गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर उन्होंने कहा कि कल्याणं करोति का जचौंदा स्थित नेत्र संस्थान अत्याधुनिक सुविधाओं व योग्य चिकित्सकों के चलते सेवा के क्षेत्र में बहुत आगे जाएगा। पैसे वाले हों या निर्धन यहां दोनों को कुशल टीम द्वारा श्रेष्ठ नेत्र उपचार मिल रहा है। यह मथुरा वासियों के लिए गौरव की बात है। संस्था 150 किलोमीटर तक गरीबों के निःशुल्क आपरेशन, नेत्र विकार निदान का कार्य कर सच्ची सेवा कर रही है।
शिविर में धौलीप्याऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महामंत्री नवीन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, योगेश पचौरी, संदीप अडूकी, गिरीश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल एडवोकेट, अभय रावत आदि कि सहयोग रहा।
कल्याणं करोति के योगेश ने रोगियों का पंजीकरण तथा पीआरओ तरुण यादव ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।








