वृन्दावन में जुटे आठ राज्यों के यदुवंशी 

दिलीप यादव वरिष्ठ पत्रकार मथुरा

-समाज में शिक्षा, संस्कृति एवं संस्कार पर जोर

-यमुना पूजन-परिक्रमा कर पर्यावरण संरक्षण पर मंथन

मथुरा। ब्रज, द्वारिका एवं उज्जैन के यदुवंशियों ने

वृन्दावन में यदुकुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में ढ़ालने पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक कुरीतियां मिटाने के साथ बच्चों में संस्कार सृजन पर मंथन हुआ। दो दिवसीय आयोजन में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला इकाई की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के अलावा वृन्दावन की परिक्रमा भी की गई। केशीघाट पर यमुना पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शौर्य चक्र विभूषित चौ हरमोहन सिंह की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री फूल वासन यादव छत्तीसगढ़, महा मंडलेश्वर डा. विजय लक्ष्मी माधव, विश्व विख्यात कृष्ण भक्त लिरी बेन प्रवीण भाई माडम अहीर गुजरात, हैदराबाद से किरन यादव को यादव भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर क्या बोले

 

आयोजन में चौ. सत्यप्रकाश यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महासभा, चौ जगराम पूर्व एम एल सी, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, बलवीर , प्रदेश अध्यक्ष गुजरात विजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष गुजरात महिला सभा अध्यक्ष अमिता, यूपी अध्यक्ष मीना, विशिष्टा, प्रदेश महासचिव अशोक यादव, बौबी प्रधान, मध्य

प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, श्रीमती शोभा, पूजा, नंदिनी, छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ममता यादव आदि ने देश के विकास के शिक्षा, संस्कृति एवं संस्कार पर जोर दिया ‌

महिला सभा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में

जिलाध्यक्ष पूनम यादव, नीतू-राम अवतार, अंकिता, महानगर अध्यक्ष अंजू, वृन्दावन अध्यक्ष अर्चना, राहुल गोपाल, राजकुमार, धर्मवीर सहित 9 राज्यों के प्रतिनिधि सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद यादव ने दो दिवसीय आयोजन के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।