सुनील अग्रवाल मथुरा
हिन्दू सम्मलेन आयोजन समिति, श्री राधा वैली के तत्वावधान में आगामी 26 जनवरी को माध्यन्ह 12 बजे से एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन श्री राधा वैली, मथुरा में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में धर्म, समाज और संगठन से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों की सहभागिता रहेगी।

समिति के संरक्षक सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर श्री कृष्णानंद जी महाराज तथा क्रांतिकारी संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी का सान्निध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रसेविका संघ की प्रांतीय कार्यवाह बहिन ललिता जी, विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास से महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, धर्म रक्षा संघ से सौरभ गौड़ तथा मथुरा-वृंदावन के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
हिन्दू सम्मलेन समिति के अध्यक्ष एन.एस. भटनागर एवं महामंत्री राजेश पारिक एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलोनी की मातृशक्ति और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। कॉलोनी में घर-घर संपर्क अभियान में गिरीश अग्रवाल एडवोकेट, आशा अग्रवाल, शिल्पा झुनझुनवाला, संजय जी, रणवीर चौधरी, योगेंद्र सिंह भरंगर, मानसिंह जादौन, दीपक खंडेलवाल, अनूप अग्रवाल, केदार खंडेलवाल, पंकज भाटिया, छगनलाल गोयल, अशोक दुबे, हानि चोपड़ा, नीलेश मित्तल सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।








