मुकेश शर्मा, मथुरा।
संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू समाज में जागृति लाने, सामाजिक समरसता और सनातन एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 25 जनवरी को धौलीप्याऊ बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन महाराणा प्रताप नगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में आयोजित होगा।
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में बस्ती और मंडल स्तर पर हिंदू समाज को जाग्रत करने हेतु हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ब्रज प्रांत में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में सम्मेलन होंगे। धौलीप्याऊ बस्ती में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार देर सायं कौशिक प्लाजा में हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना तय की गई।
सुदामा कुटी वृंदावन के शताब्दी महोत्सव में उठा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का मुद्दा
बैठक में 22 सदस्यीय धौलीप्याऊ हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से 25 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया। सम्मेलन में हिंदू समाज के गणमान्य व्यक्ति, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे सपरिवार सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
नगर पालक हिंदू सम्मेलन संचालन समिति महाराणा प्रताप नगर के मुकेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू सांस्कृतिक चेतना, एकता और संगठन को मजबूत करना है। इसके साथ ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, राष्ट्रभाव को सशक्त बनाना, जातिगत भेदभाव को समाप्त करना, सनातन संस्कृति और संस्कारों का प्रचार-प्रसार तथा सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना भी सम्मेलन के प्रमुख लक्ष्य हैं, ताकि समाज एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके।
बैठक में माधव पुल्कित (संयोजक, हिंदू सम्मेलन महानगर संचालन समिति), उमा दीक्षित, राकेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंह, नितिन कौशिक, मुकेश रमन मिष्ठान, गिरीश (गारमेंट्स), ललित मोहन, नवीन (मेडिकल), पवन खंडेलवाल, अनिल, विशाल गुप्ता, देव (ऑप्टिकल्स) एवं हरीश चतुर्वेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।








