गणतंत्र दिवस पर राधा वैली सजेगा हिंदू जागरण मंच

मथुरा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राधा वैली मंदिर प्रांगण हिन्दू एकता और सामाजिक समरसता का केंद्र बनने जा रहा है। 26 जनवरी को यहां विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी हैं। सम्मेलन को लेकर न केवल व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है, बल्कि प्रचार-प्रसार भी विधिवत शुरू कर दिया गया है।

हिन्दू समाज को संगठित और जागरूक करने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित हो रहे हिन्दू सम्मेलनों की श्रृंखला में राधा वैली का यह आयोजन अहम माना जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित बैठक में आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया और सम्मेलन को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर मंथन हुआ।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर क्या बोले हिंदू पक्षकार 

बैठक में उपस्थित सुनील अग्रवाल, एन.एस. भटनागर और राजेश पारीक ने राधा वैली के समस्त निवासियों से आह्वान किया कि वे सपरिवार सम्मेलन में सहभागिता कर हिन्दू एकता के इस प्रयास को मजबूती दें। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का माध्यम बनते हैं।

बैठक में कुसुम वाटिका से कन्हैया अग्रवाल, राधेश्याम, अशोक कुमार दुबे, दीपक खंडेलवाल, गिरीश अग्रवाल, केदार खंडेलवाल, प्रताप सिंह पहलवान, श्याम अग्रवाल, हानि चौपड़ा, नीलेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता एन.एस. भटनागर ने की, जबकि संचालन राजेश पारीक ने किया।